चीन में कोरोना वायरस से प्रभवित लोगों में इस लक्षण के मरीजों की संख्या थी ज्यादा, देखें पूरी रिपोर्ट

चीन में कोरोना वायरस से प्रभवित लोगों में इस लक्षण के मरीजों की संख्या थी ज्यादा, देखें पूरी रिपोर्ट

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग 166 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 2 लाख 7 हजार 860 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 8657 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में इस वायरस से दुनिया में 768 लोगों की मौत हुई है। इटली में सबसे ज्यादा 475 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। यह किसी भी देश में इस संक्रमण से मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चीन में बुधवार को इसके संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जो चीन के लिए बड़ी राहत वाली बात है। ब्रिटेन में बुधवार को एक दिन में 104 लोगों की मौत हुई।

पढ़ें- Corona Virus Update: भारत में कोविड- 19 के कितने मामले?

अगर कोरोना वायरस के लक्षणों की बात करें तो इसके अलग-अलग लक्षण हैं। आज हम आपको चीन में लक्ष्णों के आधार पर रिपोर्ट होने वाले मामलों का अनुपात बताएंगे। आइए जानते हैं।

प्रत्येक लक्षण की रिपोर्ट करने वाले मामलों का अनुपात (चीन में 55,924 मामलों से, 22 फरवरी तक):

बुखार (Fever)- 87.9%

सूखी खांसी (Dry cough)- 67.7%  

थकान (Fatigue)- 38.1%

थूक आना (Sputum production)- 33.4%

सांसों की कमी (Shortness of breath)- 18.6%

मांसपेशियों/जोड़ों का दर्द (Muscle/ joint pain)- 14.8%

गले में खराश (Sore throat)- 13.9%

सिरदर्द (Headache)- 13.6%                                                 

ठंड लगना (Chills)-11.4%

उल्टी व मितली (Nausea or vomiting)-5%

नाक बंद (Nasal congestion)- 4.8%

दस्त (Diarrhoea)- 3.7%

(एक प्रतिशत से कम मामलों में रिपोर्ट किए गए लक्षण नहीं दिखाए गए हैं)

(Data Source: The Telegraph)

 

इसे भी पढ़ें-

Corona virus: जानें प्रभावित होने पर क्या करें और क्या ना करें?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।